देश की खबरें | राजस्व अदालतों के पीठासीन अधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला 23 नवंबर से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व अदालतों के पीठासीन अधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला 23 नवंबर से अजमेर में होगी। इसका आयोजन राजस्व मंडल कर रहा है।
जयपुर, 21 नवंबर राजस्व अदालतों के पीठासीन अधिकारियों की तीन दिवसीय कार्यशाला 23 नवंबर से अजमेर में होगी। इसका आयोजन राजस्व मंडल कर रहा है।
नवाचारी पहल के तहत राज्य में राजस्व अदालतों के लिए यह दूसरी निर्णय लेखन कार्यशाला होगी। कार्यशाला का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा।
कार्यशाला में पूरे राजस्थान के अधीनस्थ न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी हिस्सा लेंगे।
राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि 23 नवंबर की सुबह कार्यशाला का उद्घाटन सत्र होगा, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के तहत कानून एवं अधिनियम सहित राजस्व कानूनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान होंगे।
वहीं, समापन सत्र में पूर्व में आयोजित निबंध लेखन एवं निर्णय लेखन प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

