देश की खबरें | फर्जी कोविड चालान काटने के लिये तीन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कथित रूप से फर्जी कोविड-19 चालान काटने और जुर्माने की राशि वसूलने के लिये तीन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली में कथित रूप से फर्जी कोविड-19 चालान काटने और जुर्माने की राशि वसूलने के लिये तीन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान जामनगर में एसडीएम (नयी दिल्ली) के कार्यालय में तैनात सनी (19), यशवंत राठी (21) और लकी (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि वे मुख्य रूप से तालकटोरा गार्डन आने वाले लोगों के फर्जी चालान काटा करते थे।

पुलिस ने कहा कि मामला 31 दिसंबर को सामने आया जब आरोपियों ने तालकटोरा गार्डन में अपने दोस्त के साथ बैठे शकरपुर के निवासी एक व्यक्ति का मास्क नहीं पहनने के लिये फर्जी चालान काट दिया।

पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि तीन स्वयंसेवक खाकी वर्दी में आए और उससे कहा कि वे नयी दिल्ली के एसडीएम के कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने हमें बताया कि हमने मास्क न पहनकर कोविड-19 दिशा-निर्देशों को उल्लंघन किया है और दोनों पर 2-2 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के पास नकद पैसे नहीं थे तो उसने पेटीएम के जरिये चालान का भुगतान कर दिया। हालांकि इस बीच शिकायतकर्ता को शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, ''हमने विस्तृत जांच करते हुए पेटीएम लाभार्थी का विवरण मांगा। हमें पता चला कि मोबाइल नंबर नागरिक सुरक्षा कर्मचारी सनी के नाम से पंजीकृत है।''

उन्होंने कहा कि कथित चालान एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी हुए नहीं पाए गए और वे फर्जी तथा जाली थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान