सांबा में सड़क हादसे में तीन बच्चों, एक महिला की मौत
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में दो वाहनों की टक्कर में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों को सांबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जम्मू, 23 जुलाई : जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में दो वाहनों की टक्कर में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों को सांबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि इनमें से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बाद में जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुआ जब एक बारात में शामिल 19 सदस्यों को लेकर जा रहे एक वाहन की एक ट्रक से भिडंत हो गयी. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 15 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चों में से दो भाई-बहन थे. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बारिश का कहर: पौड़ी में बन रहे पॉलिटेक्निक भवन का पुश्ता ढहा, रास्ता बंद
मृतकों की पहचान सुमन देवी (40), राहुल (8), उसकी बहन मुस्कान (5) और कृष (5) के रूप में की गयी है. सभी सांबा जिले के जसवाल मंडल के रहने वाले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

