देश की खबरें | जामनगर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जामनगर जिले में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें से दो भाई बहन थे और एक बच्ची इनकी रिश्ते की बहन थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जामनगर ,13 सितंबर गुजरात के जामनगर जिले में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें से दो भाई बहन थे और एक बच्ची इनकी रिश्ते की बहन थी।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा – दुनिया और राष्ट्र में स्थिति बदल रही है, और इस पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम को कलमेघडा गांव की है जहां बच्चों के माता पिता खेतों में मजदूरी करते हैं।

कालावड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल (10), किरन (5),और उनकी रिश्ते की बहन रिया (5)खेलते खेलते पानी से भरे गड्ढे में कूद गए और डूब गए ।

यह भी पढ़े | UPPSC Results 2018: यूपीपीएससी की परीक्षा में जामिया की रेजीडेंशियल कोचिंग अकादमी के 12 छात्रों को मिली सफलता, हुई चयनित.

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\