एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशनगंज में तालाब में डूबकर दो लड़कियों समेत तीन बच्चों मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के किशनगंज जिले के हाजी बस्ती गांव के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी है।

देश की खबरें | किशनगंज में तालाब में डूबकर दो लड़कियों समेत तीन बच्चों मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

किशनगंज/पटना, पांच अगस्त बिहार के किशनगंज जिले के हाजी बस्ती गांव के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तालाब में डूबने से हुयी तीन मौतों पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।

उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

किशनगंज से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के हाजीबस्ती में एक तालाब में रविवार शाम नहाने के दौरान डूबे इन बच्चों के शवों को करीब 16 घंटे के बाद सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया ।

घटनास्थल पर सोमवार को मौजूद अंचल अधिकारी सुचिता कुमारी ने बताया कि शवों को बरामद कर लिया गया है । मृतकों दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं जिनकी उम्र सात से 10 साल के बीच है ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).