एजेंसी न्यूज

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उककिशोर भी मारा गया जो कथित रूप से मानसिक रूप से कमजोर था ।

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद
जमात

श्रीनगर, चार मई जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो अन्य घायल हो गये । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । इससे एक दिन पहले जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गये थे ।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की गोलीबारी में उककिशोर भी मारा गया जो कथित रूप से मानसिक रूप से कमजोर था ।

अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक नाका पार्टी पर क्रालगुंड इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी ।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान मौके पर शहीद हो गये । अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने जब जवाबी गोलीबारी की तो दोनों पक्षों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई ।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में 15 साल का एक किशोर मोहम्मद हाजिम भट भी मौके पर मारा गया । उन्होंने बताया कि वह कथित रूप से मानसिक रूप से विकलांग था ।

अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिये अतिरिक्त बलों को मौके पर भेज दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).