देश की खबरें | मेघालय में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

शिलांग, 20 अगस्त मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बांग्लादेश के नागरिकों को घुसपैठ में मदद करने के आरोप में मेघालय के तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

पड़ोसी देश से संभावित घुसपैठ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मुक्तापुर गांव में अभियान चलाकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास छह लोगों को पकड़ लिया।

बीएसएफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उनमें से तीन ने खुद को बांग्लादेश से आए प्रवासी बताया।

हालांकि वे कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

बीएसएफ ने बताया कि शेष तीन लोग मुक्तापुर के निवासी थे और घुसपैठियों को रसद सहायता उपलब्ध कराने में शामिल थे।

बाद में सभी छह लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने बांग्लादेशी नागरिकों के साथ-साथ मुक्तापुर के तीन ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)