देश की खबरें | दिल्ली में ट्रांसजेंडर का वेश धारण कर अवैध तरीके से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिए ट्रांसजेंडर का वेश धारण किये हुए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली पुलिस ने तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिए ट्रांसजेंडर का वेश धारण किये हुए थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को ‘आजादपुर न्यू सब्जी मंडी’ के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ मई को एक लक्षित अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक ट्रांसजेंडर की नकली पहचान का उपयोग करते पाए गए।
अधिकारी ने बताया कि वे शहरी भीड़ में घुलने-मिलने और संदेह से बचने के लिए ‘ट्रैफिक सिग्नल’ पर भीख मांगते थे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान चार मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से एक फोन में एक प्रतिबंधित ऐप्लीकेशन था, जिसका इस्तेमाल वे बांग्लादेश में अपने परिवारों से संपर्क करने के लिए करते थे।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद मकसुदा (40), अब्दुल हकीम (33) और फईम पायल (21) के रूप में हुई है और वे बांग्लादेश के ढाका, मैमनसिंह और नारायणगंज जिलों के रहने वाले हैं।
उन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे और ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोगों को धोखा देने के लिए महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर रहते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

