देश की खबरें | तमिलनाडु की सीमा से लगे तीन विधानसभा क्षेत्रों को मतदान वाले दिन सील किया जाएगा: आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि तमिलनाडु की सीमा से सटे तीन विधानसभा क्षेत्रों को छह अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के दिन सील कर दिया जाएगा।

कोच्चि, तीन अप्रैल चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि तमिलनाडु की सीमा से सटे तीन विधानसभा क्षेत्रों को छह अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के दिन सील कर दिया जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि इडुक्की जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों - उडुंबाचोला, पीरुमेदु और देवीकुलम विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी होगी।

आयोग ने यह बात तब कहीं जब अदालत ने इन निर्वाचन क्षेत्रों के यूडीएफ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर विचार किया। इस याचिका में आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया था कि वह निर्वाचन क्षेत्रों के उन प्रवेश बिंदुओं को बंद करे जहां से तमिलनाडु सीमा से वाहन प्रवेश करते हैं। साथ ही याचिका में आयोग को सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया था।

उम्मीदवारों ने अपनी दलीलों में आशंका व्यक्त की कि तमिलनाडु और केरल में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में हैं, वे दोनों राज्यों में वोट डाल सकते हैं।

फर्जी मतदान का पता लगाने के लिए मतदान की वीडियोग्राफी कराने के अनुरोध वाली अरूर विधानसभा सीट (अलप्पुझा जिले) के यूडीएफ उम्मीदवार द्वारा दायर एक अन्य याचिका के जवाब में आयोग ने अदालत को सूचित किया कि मतदान के दिन भी ऐसा किया जाएगा।

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आश्वासनों के मद्देनजर न्यायमूर्ति एन नागेश ने याचिकाओं का निस्तारण कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड