देश की खबरें | दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में मृत मिले तीन कारीगर, एक की हालत गंभीर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में वातानुकूलन उपकरणों (एसी) का काम करने वाले तीन कारीगर एक घर के अंदर मृत मिले, जबकि एक अन्य अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में वातानुकूलन उपकरणों (एसी) का काम करने वाले तीन कारीगर एक घर के अंदर मृत मिले, जबकि एक अन्य अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका भाई फोन नहीं उठा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसने बताया कि एक कमरे वाले मकान में चारों व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें डॉ. आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।’’
चौथे व्यक्ति की पहचान हसीब के रूप में हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस को सूचना देने वाले भलस्वा डेयरी के निवासी जिशान ने बताया कि उसके रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान और मोहसिन भी कमरे के अंदर मौजूद लोगों में थे।
तीसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि चारों एसी कारीगर थे और साथ में रहते थे। तीनों की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

