दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के आरोप में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के संस्थापक समेत तीन गिरफ्तार
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहे जाने वाले फ्रीडम 251 के निर्माता सहित तीन लोगों को द्वारका में एक बलात्कार पीड़िता को कथित तौर पर एक साल तक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान सुमित यादव, विनीत कुमार और मोहित गोयल के रूप में हुई है.
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहे जाने वाले फ्रीडम 251 के निर्माता सहित तीन लोगों को द्वारका में एक बलात्कार पीड़िता को कथित तौर पर एक साल तक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान सुमित यादव, विनीत कुमार और मोहित गोयल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार शामली के रहने वाले गोयल ने रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी और केंद्र सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर स्मार्टफोन की पेशकश की थी तथा इस तरह के फोन का नाम फ्रीडम 251 रखा गया था.
पुलिस ने कहा कि गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के 48 मामले हैं और पूर्व में उसे गिरफ्तार भी किया गया था तथा बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग, बलात्कार के आरोपी से बदला लेना चाहते थे और उन्होंने कथित रूप से पीड़िता को धमकी दी. उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर यह मामला पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इकाई को स्थानांतरित कर दिया गया था. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने कहा- क्राइम ब्रांच द्वारा की गई कार्रवाई में कल एक व्यक्ति पकड़ा गया है जिसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला अगस्त 2020 में सामने आया जब द्वारका में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार एक महिला ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

