देश की खबरें | दो बहनों से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक सहित तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में एक तांत्रिक और दो अन्य लोगों को दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नवसारी, सात नवंबर दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले में एक तांत्रिक और दो अन्य लोगों को दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ISRO के नाम एक और कीर्तिमान, श्रीहरिकोटा से PSLV-C49 की सफल लॉन्चिंग- देखें विडियो.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की पिता की शिकायत पर पुलिस ने विष्णु नाइक और उसके दो सहयोगियों को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के पिता कुछ माह पहले कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के हल के लिए महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार के दरभंगा में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, वोटिंग के लिए गांव के पास के नदी में ग्रामीणों ने अपने पैसों से बनाया अस्थायी पुल.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिता को अपनी दोनों बेटियों की झाड़-फूंक कराने की सलाह दी और उन्हें लेकर आने के लिए कहा और इसके लिए उसने 50हजार रुपए लिए।

अधिकारी ने बताया कि पिता ने अपनी बेटियों को तांत्रिक के पास छोड़ दिया और इसके बाद तांत्रिक ने लड़कियों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के दो माह बाद घरवालों को पता चला कि दोनों लड़किया गर्भवती हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नंदूरबार में तांत्रिक के घर पर छापा मारा और उसे तथा उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड