Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में शराब विक्रेता से मारपीट में भाजपा विधायक के बेटे समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक शराब विक्रेता से कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
शाहजहांपुर (उप्र), 27 जनवरी : शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ एक शराब विक्रेता से कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. घटना मंगलवार को हुई जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुवायां-पलिया राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी.
पुलिस के अनुसार पुवायां क्षेत्र से भाजपा विधायक चेतराम वर्मा के पुत्र नीरज और उसके दो साथियों ने मंगलवार शाम को विवाद के बाद देसी शराब के विक्रेता शंकर वर्मा की पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब पीड़ित के तहेरे भाई निवर्तमान प्रधान गंगासागर को लगी तो वह पीड़ित को थाने लेकर गए. आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में नि:संतान दंपति ने बछड़े को लिया गोद, मुंडन के कार्यक्रम में लोगों को दिया निमंत्रण
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रवीण कुमार ने '' को बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर गए थे. ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया है तथा शंकर वर्मा की शिकायत पर विधायक पुत्र नीरज व अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

