एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रांची में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, उसका प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राजधानी रांची में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी सहित तीन व्यक्तियों को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

देश की खबरें | रांची में व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, उसका प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

रांची, 28 मई झारखंड की राजधानी रांची में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी सहित तीन व्यक्तियों को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

रमेश उरांव की 19 मई को कांके थाना क्षेत्र स्थित उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘उरांव की पत्नी तनु लकड़ा, उसके कथित प्रेमी शाहिद अंसारी और उसके सहयोगी सतीश बैठा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, एक कार और एक चाकू भी जब्त कर लिया है।

सिन्हा ने कहा कि लकड़ा का अंसारी के साथ विवाहेतर संबंध था और अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसने एक साजिश रची, जिसमें सतीश बैठा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘तनु ने अंसारी को घर की चाबियां मुहैया कराई थीं, जिसने 19 मई को सुबह करीब 4.45 बजे घर में घुसते ही रमेश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।’’

उन्होंने बताया कि अंसारी, रमेश उरांव का पूर्व व्यापारिक साझेदार था और जमीन के लेनदेन में शामिल था। समय के साथ, उसने रमेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘रमेश को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया और तनु ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस के पास तीनों की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).