देश की खबरें | सेना की भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुणे, 28 फरवरी सेना की भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुणे पुलिस ने यह जानकारी दी।

परीक्षा रविवार को होने वाली थी लेकिन पर्चे लीक होने के चलते इसे तय समय से पहले ही रद्द कर दिया गया।

पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा कि परीक्षा सुबह 11 बजे होने वाली थी लेकिन जांचकर्ताओं को एक घंटे पहले पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की फोन पर हुई बातचीत में पर्चे के विवरण बताए गए थे।

गुप्ता ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई।

उन्होंने कहा कि पर्चे लीक करने में अंदर के किसी व्यक्ति का हाथ होने की जांच की जा रही है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विश्रांतवाड़ी में इस बाबत एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दो से तीन जिलों में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\