एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में 14 वर्षीय लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में 14 वर्षीय लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी शिवम (20), हरिशंकर (30) और महाराष्ट्र के रहने वाले मंगेश (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर कैलाश-1 पुलिस थाने को चार लोगों द्वारा एक लड़की का बलात्कार किए जाने की सूचना मिली थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चार महीने से इलाके में काम कर रही थी। इसी दौरान साथ में काम करने वाले नाबालिग आरोपी से उसकी मित्रता हो गई थी, जिसने करीब एक महीने पहले काम छोड़ दिया था।

अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी ने शनिवार को लड़की को अपने कार्यस्थल पर बुलाया, जहां तीनों अन्य आरोपी भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि पोक्सो अधिनियम के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).