बच्चे की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
बांदा (उप्र), 27 अप्रैल चित्रकूट जिले के मानिकपुर थानाक्षेत्र के अहिरी गांव में एक बच्चे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की तहकीकात में पाया गया कि धन्नू डेढ़ हजार रुपये घर से लेकर अपने दोस्त के साथ साइकिल से परचून की दुकान का सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में उसे सरैयां गांव का विजय पाल मिला।
चौधरी ने बताया कि विजय ने धन्नू के साथ गए उसके सहपाठी तथा एक और अन्य नाबालिग लड़के को साजिश में शामिल कर धन्नू के गले में कपड़े से फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।
मुख्य आरोपी विजय के हवाले से चौधरी ने बताया कि धन्नू के पास से मिले डेढ़ हजार रुपये तीनों आरोपियों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिए।
एएसपी ने बताया कि विजय और धन्नू के पिता का कुछ दिन पहले किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी का बदला लेने के लिए विजय ने हत्या की है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).