देश की खबरें | नवी मुंबई में चार लोगों पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में एक व्यक्ति के साथ विवाद के बाद चार लोगों पर लोहे की छड़ और लाठियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, तीन जनवरी नवी मुंबई में एक व्यक्ति के साथ विवाद के बाद चार लोगों पर लोहे की छड़ और लाठियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह घटना सोमवार रात रबाले औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने शुरुआत में एक विवाद को लेकर पीड़ितों में से एक पर हमला किया। हालांकि पुलिस ने विवाद के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के रिश्ते के भाई और उसके दो दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी लाठियों और छड़ से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हमले में दो किशोर भी कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनके माता-पिता को सौंप दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

