एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 25 पेटी शराब बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की थाना जेवर पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 पेटी शराब बरामद की है।

देश की खबरें | तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 25 पेटी शराब बरामद

नोएडा, 16 अप्रैल जिले की थाना जेवर पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 पेटी शराब बरामद की है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनेश, मनोज तथा सचिन नामक तीन शराब तस्करों को रण्हेरा गांव के पास गिरफ्तार किया है।

उनके पास से 25 पेटी शराब बरामद की गई है।

सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए मंगाई गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपद गांव में स्थित एक शराब के ठेकों को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। इस बाबत थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जुनपद गांव में स्थित सरकारी शराब ठेके पर वर्ष 2020 में बनी शराब बेची जा रही थी, जो नियमों के विरुद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).