देश की खबरें | महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के कंधई थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक विधवा महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने को लेकर तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रतापगढ़ (उप्र), 25 मार्च प्रतापगढ़ जिले के कंधई थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक विधवा महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने को लेकर तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कंधई थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 अगस्त, 2019 को एक महिला की हत्या कर दी गई थी।
सिंह ने बताया कि इस महिला का पति सेना में खानसामा की नौकरी करता था और 2009 में उसकी मृत्यु हो गयी थी, तब से महिला को लगभग बीस हजार रूपए पेंशन मिलती थी।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर चलाने वाले अनिल तिवारी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उसके खाता से लाखों रुपये निकल लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार इसके बाद राकेश सरोज और शीतला सरोज के साथ मिलकर अनिल ने महिला की जमीन का बैनामा कोथरा गांव की एक अन्य निर्मला देवी के नाम 22 लाख रूपए में करा दिया, लेकिन बैनामा में लिखवा दिया कि 17 लाख 60 हजार रुपए महिला के खान-पान में खर्च किया गया।
सिंह के अनुसार महिला जब पैसा मांगती तो अनिल पैसे देने का वादा करता रहा। ज़ब महिला ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो अनिल तिवारी ने 17 अगस्त 2019 को उसे पैसा देने के बहाने बुलाया और अपने साथी राकेश सरोज और शीतला सरोज के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्होंने पूछताछ के दौरान कबूला कि उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया।
सं राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

