देश की खबरें | बरेली में मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गोपेश्वर नाथ मंदिर में घुसने, वहां हंगामा करने और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), 21 जुलाई बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गोपेश्वर नाथ मंदिर में घुसने, वहां हंगामा करने और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहरुख, अरशद और अकरम के तौर पर हुई है।

भाटी ने बताया कि घटना सुबह की है जब तीनों वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे तथा देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने लगे।

उन्होंने बताया कि बाद में दो लोग मौके से भागने में सफल रहे जबकि अकरम को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

भाटी ने बताया कि कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार अन्‍य दोनों को भी पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि अकरम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाटी के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान