एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, जांच प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, जांच प्रारंभ

ऊना, 20 जून हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कुख्यात गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की।

इस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘लोग फिर से तलवार मांग रहे हैं।’’ जिस पर एक अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया, ‘‘इस बार इसका इस्तेमाल केवल एक राजनेता पर किया जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि ‘‘किस अपराध के लिए?’’ तो व्यक्ति ने कहा, ‘‘केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया ही जानते होंगे।’’

अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और बृहस्पतिवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री हरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं वहीं कालिया गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वालों का गैंगस्टर राणा से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही उनका पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).