एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में 10 ऐसे मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पांच निजी स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई और अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली कराए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में 10 ऐसे मामले

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली के पांच निजी स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई और अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली कराए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल से बम रखे होने की धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले दो दिन में कुछ स्कूलों में बम रखे होने की धमकी, जांच में झूठी साबित हुई है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे, हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। उन्होंने बताया कि स्कूल की गहन जांच की गई और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अभिभावकों को भेजे गए एक ईमेल में स्कूल अधिकारियों ने कहा, ‘‘आज सुबह बम की धमकी मिलने के कारण और पुलिस की सलाह के अनुसार सरदार पटेल विद्यालय आज बंद रहेगा। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन जांच कर रहा है।’’

सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है। कुल मिलाकर दिल्ली के नौ स्कूलों को बम धमकी के 10 ईमेल प्राप्त हुए हैं।

इन स्कूलों में रात में भी रहने वाले कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और साइबर विशेषज्ञों की टीम स्कूलों में पहुंचीं और उन्होंने गहन तलाशी ली। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).