देश की खबरें | ईमेल में मिली स्वर्ण मंदिर को बम से ‘उड़ाने’ की धमकी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को सोमवार को स्वर्ण मंदिर को बम से ‘उड़ाने’ की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने गुरुद्वारे के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमृतसर, 14 जुलाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को सोमवार को स्वर्ण मंदिर को बम से ‘उड़ाने’ की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने गुरुद्वारे के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया।
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ईमेल से मिली धमकी की पुष्टि करते हुए कहा कि एसजीपीसी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
भुल्लर ने कहा कि पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा और अन्य जांच शाखाएं ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।
इस बीच, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
औजला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। यह केवल एक धार्मिक स्थल के लिए खतरा नहीं है - यह शांति, आस्था और मानवता पर हमला है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

