एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के छह विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, इस सप्ताह तीसरी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कम से कम छह विद्यालयों को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के छह विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, इस सप्ताह तीसरी घटना

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के कम से कम छह विद्यालयों को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के विद्यालयों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की यह तीसरी घटना है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।’’

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल और साकेत स्थित ज्ञान भारती स्कूल सहित पांच अन्य विद्यालयों को भी उसी प्रेषक से यही ईमेल प्राप्त हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्कूल में तलाशी और निरीक्षण के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ये मेल देर रात एक बजकर 47 मिनट पर भेजे गए थे।

एक सूत्र के अनुसार ईमेल में लिखा था, ‘‘अल्लाह सजा से बचने की तुम्हारी चालों को देख रहा है लेकिन तुम उससे बच नहीं सकोगे। पैगंबर मोहम्मद ने अल्लाह के खिलाफ जाने वाले सभी लोगों को दुनिया का दुश्मन बताया है। हमें रोकने की तुम्हारी कोशिशों को हम देख रहे हैं लेकिन ये विफल हो जाएंगे...।’’

करीब 30 विद्यालयों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं थीं जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। इससे पहले सोमवार को कम से कम 44 विद्यालयों को इसी तरह की धमकी दी गई थी।

तलाश के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).