देश की खबरें | किसानों को सर्दी में खुले में आंदोलन में साथ दे रही हैं हजारों महिलाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के विरूद्ध आंदोलन में हजारों किसानों को साथ देने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं अपने बच्चों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर पहुंची हैं और वे खुले में सर्दी के बावजूद उनके साथ डटी हुई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनीपत (हरियाणा), एक दिसंबर नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के विरूद्ध आंदोलन में हजारों किसानों को साथ देने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं अपने बच्चों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर पहुंची हैं और वे खुले में सर्दी के बावजूद उनके साथ डटी हुई हैं।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेता शिंगारा सिंह ने मंगलवार को बताया कि वृद्धाओं समेत करीब 15000 महिलाएं केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन में शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,930 नए मामले, 95 मरीजों की मौत.

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) की नेता हरिंदर कौर बिंदू ने फोन पर कहा, ‘‘ महिलाएं कृषि कानूनों के खिलाफ वर्तमान आंदोलन में बहुत सहयोग कर रही हैं।’’

बड़ी संख्या में महिलाएं पश्चिम दिल्ली में हरियाणा में टिकरी बोर्डर पर रूकी हुई हैं। उनका कहना है कि अपने घरों से दूर वे ‘काले कानूनों’ को वापस कराने के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए डटी हुई हैं।

यह भी पढ़े | Gorakhpur: गोरखपुर में शादी में हुई फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल.

बठिंडा से आयी 40 वर्षीय परमजीत कौर ने कहा, ‘‘ हमें ठंड की परवाह नहीं है। हम अपने सहयोगी प्रदर्शनकारियों से कहते हैं कि यह लंबी लड़ाई होने जा रही हैं और उन्हें डटे रहना चाहिए।’’

महिलाएं इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और मंच से कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज भी उठाती हैं।

बिंदू ने कहा, ‘‘ कई महिलाएं अच्छा वक्ता हैं और वे केंद्र द्वारा हाल ही में पारित कये गये कानूनों पर अपनी राय भी रखती हैं ।’’

उन्होंने कहा कि वे इन कानूनों का कृषक समुदाय पर संभावित बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाती हैं।

प्रदर्शन स्थल पर महिलाएं दैनिक कार्य जैसे खाना बनाने और कपड़े धोने का काम भी कर रही हैं। वे टैक्टर ट्रॉयियों पर ही सोती हैं जिन्हें अस्थायी आश्रय में तब्दील कर दिया गया है।

बिंदु ने कहा कि कुछ महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी लायी हैं। बच्चे अपनी पाठ्यपुस्तक लेकर आये हैं ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\