विदेश की खबरें | ट्रंप के हजारों समर्थक जुटे, अमेरिकी चुनाव में बाइडन की जीत पर उठाए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस के निकट पेंसिलवेनिया एवेन्यू से फ्रीडम प्लाजा तक मार्च के बाद ट्रंप समर्थक सुप्रीम कोर्ट के बाहर एकत्र हुए।

व्हाइट हाउस के निकट पेंसिलवेनिया एवेन्यू से फ्रीडम प्लाजा तक मार्च के बाद ट्रंप समर्थक सुप्रीम कोर्ट के बाहर एकत्र हुए।

ट्रंप के एक समर्थक ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि उनका (ट्रंप) मनोबल बना रहे और उन्हें पता चले कि हम उनका समर्थन करते हैं।’’

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ.

राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किए जाने के एक सप्ताह बाद वाशिंगटन समेत कई शहरों में ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन हुए।

हालांकि कई शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका में हुए चुनाव में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Wishes: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं.

ट्रंप के समर्थन में वाशिंगटन के अलावा फ्लोरिडा के डेलरे बीच, मिशिगन के लांसिंग और एरिजोना में भी प्रदर्शन हुए।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को विजेता घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now