एजेंसी न्यूज

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ

पाकिस्तान ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्रालय में सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ
प्रतिकात्मक तस्वीर

इस्लामाबाद, 14 नवंबर : पाकिस्तान (Pakistan) ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ है. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश मंत्रालय में सेना के प्रवक्ता मेजर(Major) जनरल(General) बाबर इफ्तिखार के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही.

उन्होंने कहा, ''हमारे पास ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें झुठलाया नहीं जा सकता. हम इन्हें डॉजियर (Dossier) के जरिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखेंगे.''

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Wishes: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं.

कुरैशी ने दावा किया कि पाकिस्तान के डॉजियर जरिए जमात-उल-अहरार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलोच लिब्रेशन आर्मी, बलोच लिब्रेशन फ्रंट और बलोच रिपब्लिकन(Republican) आर्मी समेत संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों और भारत की खुफिया एजेंसियों (Agency) के बीच कथित ''बढ़ती साठगांठ'' को उजागर किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि डॉजियर में 60 अरब अमेरिकी (America) डॉलर (dollar) की चीन-पाकिस्तान(China-Pakistan) आर्थिक गलियारा परियोजना को नुकसान पहुंचाने की भारत की कथित कोशिशों के सबूत भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़े | आतंकी संगठन Al Qaeda का सकेंड नंबर का सरगना मोहम्मद अल-मसरी ईरान में ढेर, पुष्टि का इंजतार.

वहीं भारत ने भी शनिवार को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर संघर्ष विराम उल्लंघनों और इस्लामाबाद द्वारा भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ का लगातार समर्थन करने पर विरोध दर्ज कराया.

भारत पहले भी पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों से उसे जोड़ने पर आपत्ति जताता रहा है. उसका कहना है कि इस्लामाबाद अपने घरेलू संकटों से ध्यान हटाने के लिये नयी दिल्ली को दोष नहीं दे सकता.

यह भी पढ़ें : आतंकी हाफिज सईद के तीन सहयोगियों को 16 साल तक की सजा

भारत ने शनिवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के ‘चार्ज डि अफेयर’ (उप राजदूत) को तलब कर नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 01:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).