विदेश की खबरें | इस्तांबुल में भारी हिमपात की वजह से हजारों पर्यटक फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्तांबुल में बर्फ गिरने से राजमार्ग और अन्य रास्ते सोमवार को अवरुद्ध हो गये और कुछ इलाकों में तो 80 सेंटीमीटर या 31 इंच से मोटी बर्फ की परत जम गयी।

इस्तांबुल में बर्फ गिरने से राजमार्ग और अन्य रास्ते सोमवार को अवरुद्ध हो गये और कुछ इलाकों में तो 80 सेंटीमीटर या 31 इंच से मोटी बर्फ की परत जम गयी।

रास्ते में फंस गये लोगों ने या तो रात अपनी गाड़ियों में गुजारी या वाहन रास्ते में छोड़कर पैदल अपने घर गये। कुछ लोगों ने मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के साधनों का भी इस्तेमाल किया। कुछ लोगों को होटलों में ठहराया गया।

शहर के आपदा समन्वय केंद्र या एकेओएम ने कहा कि आइसलैंड में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हिमपात और सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। बर्फ का तूफान आया और पड़ोसी यूनान में भी हालात खराब हो गये जहां एथेंस में यातायात अवरुद्ध हुआ है।

बुधवार तक ऐसे हालात बने रहने का पूर्वानुमान है। इस्तांबुल के मेयर एकरेम इमामोगलू ने कहा कि मंगलवार शाम तक और अधिक भारी बर्फबारी हो सकती है।

इस्तांबुल की सड़क पर बर्फ के बीच फंसे 40 साल के अहमत उदाबासी ने फोन पर ‘एपी’ से बातचीत में कहा, ‘‘कुछ भी आगे नहीं बढ़ रहा। बर्फ को हटाने वाले उपकरण हम तक पहुंच नहीं पा रहे।’’

एकेओएम के प्रबंधक सेलकुक तुतुंकू ने कहा कि बर्फ का तूफान आने के बाद से इसे पिघलाने के लिए 40,000 टन नमक का इस्तेमाल किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\