विदेश की खबरें | स्पेन, पुर्तगाल में व्यापक बिजली कटौती के कारण हजारों लोग फंसे; लाखों लोग बिना बिजली रहने को मजबूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पावर ग्रिड के अचानक ठप होने के बाद अधिकारी इसके कारणों का पता लगाने की मशक्कत करते रहे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पावर ग्रिड के अचानक ठप होने के बाद अधिकारी इसके कारणों का पता लगाने की मशक्कत करते रहे।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि राष्ट्र में सबकुछ ठप पड़ जाने के लगभग 11 घंटे बाद भी सरकारी विशेषज्ञ अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था।

सांचेज ने कहा, ‘‘हमारी व्यवस्था कभी भी पूरी तरह धराशायी नहीं हुई।’’ उन्होंने सोमवार को दोपहर 12:33 बजे विस्तार से बताया कि स्पेन के पावर ग्रिड में मात्र पांच सेकंड में 15 गीगावाट बिजली का नुकसान हुआ, जो उसकी राष्ट्रीय मांग के 60 प्रतिशत के बराबर है।

स्पेन के बिजली वितरक ‘रेड इलेक्ट्रा’ के परिचालन प्रमुख एडुआर्डो प्रीटो ने कहा कि इस तरह की घटना ‘‘असाधारण एवं अभूतपूर्व’’ थी।

स्पेन में रात 11 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत बिजली बहाल हो गई थी और प्रधानमंत्री ने मंगलवार तक 4.8 करोड़ की आबादी वाले देश में बिजली पूर्ण रूप से बहाल होने का वादा किया।

यह छह सप्ताह से भी कम समय में यूरोप में दूसरी गंभीर बिजली कटौती की घटना थी। इससे पहले 20 मार्च को आग लगने के कारण ब्रिटेन में हीथ्रो हवाई अड्डा बंद हो गया था।

पुर्तगाल के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र ने एक बयान में कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि बिजली की यह कटौती साइबर हमले के कारण हुई थी। यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष टेरेसा रिबेरा ने ब्रसेल्स में पत्रकारों को यही संकेत दिया और कहा कि बिजली संकट ‘‘हाल के दिनों में यूरोप में दर्ज सबसे गंभीर घटनाओं में से एक’’ है। रिबेरा यूरोपीय आयोग की स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के संबंध में काम करने वाली इकाई की प्रभारी भी हैं।

बिजली संकट दोपहर में शुरू हुआ। मैड्रिड और लिस्बन में कार्यालय बंद हो गए और यातायात बाधित हो गया, वहीं बार्सिलोना में कुछ नागरिकों ने यातायात को नियंत्रित किया। दोनों देशों में ट्रेन सेवाएं बंद हो गईं।

स्पेन में आपातकालीन सेवाओं और रेल कर्मचारियों ने बिजली कट जाने के कारण पटरियों पर रुकी हुईं 100 से अधिक ट्रेनों से लगभग 35,000 लोगों को निकाला।

सांचेज ने कहा कि रात 11 बजे तक 11 ट्रेनों के यात्रियों को निकालना बाकी था।

बार्सिलोना निवासी इवेट कोरोना ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैं घर कैसे जाऊंगी।’’

अस्पताल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को जनरेटर की मदद लेनी पड़ी। गैस स्टेशन बंद हो गए। अधिकांश मोबाइल फोन नेटवर्क पर कॉल करना संभव नहीं था, हालांकि कुछ ऐप हल्के-फुल्के तरीके से काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड