देश की खबरें | पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हमले के विरोध में लद्दाख में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को यहां हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

करगिल, पांच मार्च पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को यहां हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित शिया मस्जिद के भीतर आईएसआईएस-खोरसान के एक आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को खुद को बम से उड़ा लिया। इस हमले में 62 नमाजी मारे गए और करीब 200 नमाजी घायल हो गए।

देश में अल्पसंख्यक शिया समुदाय की सुरक्षा करने में असफल रहने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने लद्दाख के शिया बहुल क्षेत्र से मार्च निकाला और धरना भी दिया।

इस बीच, लद्दाख स्वायत पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी), करगिल ने भी निहत्थे नमाजियों पर हमले की निंदा की और भारत सरकार तथा विश्व समुदाय से दोषियों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया।

परिषद के अध्यक्ष और सीईओ, करगिल फिरोज अहमद खान ने कहा, ‘‘ऐसी बर्बर घटनाएं मानवता की मौलिक प्रकृति के खिलाफ हैं। एलएएचडीसी करगिल निहत्थे नमाजियों पर हमले की दुनिया के लोगों के साथ मिलकर निंदा करता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बार-बार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में असफल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान