विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग और डरबन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए विभिन्न समुदायों के हजारों लोगों ने योग से पैदा हुई एकता का परिचय दिया।
जोहानिसबर्ग, 24 जून भारतीय उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग और डरबन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए विभिन्न समुदायों के हजारों लोगों ने योग से पैदा हुई एकता का परिचय दिया।
कुमार जोहानिसबर्ग के ऐतिहासिक वंडरर्स स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे थे जहां शनिवार को विशेषज्ञ माया भट्ट की अगुवाई में एक घंटे के योग कार्यक्रम में करीब 8,000 लोग शामिल हुए थे। इस संख्या ने पिछले साल इसी आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए 7,500 लोगों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दक्षिण अफ्रीका में लोगों की सुविधा के मद्देनजर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें देशभर के लोगों ने भाग लिया।
डरबन में समुद्र तट पर करीब 3,500 लोगों ने क्वाजुलु-नताल प्रांत के प्रमुख थामी नतुली की अगुवाई में योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिवानंद वर्ल्ड पीस फाउंडेशन के संस्थापक प्रिंस ईश्वर रामलुचमैन माभेका जुलू ने किया था।
कुमार ने कहा कि भारतीय दूतावास जल्द ही डरबन में योग पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा।
जोहानिसबर्ग में वंडरर्स कार्यक्रम की अगुवाई करने वाले महावाणिज्य दूत महेश कुमार ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में योग की लोकप्रियता पर आंकड़े एकत्रित करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

