विदेश की खबरें | इजराइल में नेतान्याहू के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारियों ने नियम तोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले शुक्रवार को लागू तीन सप्ताह के लॉकडाउन में एक अपवाद को शामिल किया गया था जिसमें लोगों को सार्वजनिक प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई थी।

पिछले शुक्रवार को लागू तीन सप्ताह के लॉकडाउन में एक अपवाद को शामिल किया गया था जिसमें लोगों को सार्वजनिक प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई थी।

प्रदर्शन में शामि कई प्रदर्शनकारी हालांकि सामाजिक दूरी के नियम को नजरंदाज करते दिखे। प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि वे छोटे-छोटे समूहों में रहें।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने दी चेतावनी, कहा- वैश्विक महामारी के कारण 2 करोड़ लड़कियां शायद ही कभी स्कूल लौट पाएं.

पूरे ग्रीष्मकाल में हजारों लागों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है। उनकी मांग है कि नेतान्याहू अपने पद से इस्तीफा दे दें क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में सुनवायी चल रही है।

इजराइल के वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव के पास स्थित बनेई ब्राक नगर में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और सार्वजनिक प्रार्थनाओं पर पाबंदियों के खिलाफ कचरा जलाया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 4 आतंकवादियों को किया ढेर, गोला-बारूद और संचार उपकरण किए बरामद.

प्रदर्शन यहूदी नववर्ष की छुट्टी समाप्त होने के कुछ घंटे बाद फिर से शुरू हो गए। नेतान्याहू सरकार ने छुट्टी शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले नया लॉकडाउन लागू कर दिया था।

इजराइल में पहला लॉकडाउन मार्च और अप्रैल में लागू किया गया था।

नेतान्याहू पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और तीन अलग अलग मामलों में रिश्वत स्वीकार करने के आरोप हैं। उनके खिलाफ आपराधिक सुनवायी जून में शुरू हुई थी लेकिन उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया है और अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।

इजराइल में अभी तक कोरोना वायरस के 1,80,000 से अधिक मामले सामने आये हैं और 1,200 से अधिक मरीजों की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\