एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | लंदन में महारानी के अंतिम दर्शन के लिए कड़ाके की ठंड में हजारों लोग कर रहे हैं इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बड़ी संख्या में लोग संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को अंतिम विदाई देना चाहता हैं, जहां उनका ताबूत रखा गया है। बुधवार को हॉल में पहली बार लोगों को प्रवेश दिये जाने के बाद से भीड़ बढ़ती जा रही है। हॉल से लेकर साउथवार्क पार्क के आसपास तक कम से कम आठ किमी लंबी कतार लगी हुई है।

विदेश की खबरें | लंदन में महारानी के अंतिम दर्शन के लिए कड़ाके की ठंड में हजारों लोग कर रहे हैं इंतजार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बड़ी संख्या में लोग संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को अंतिम विदाई देना चाहता हैं, जहां उनका ताबूत रखा गया है। बुधवार को हॉल में पहली बार लोगों को प्रवेश दिये जाने के बाद से भीड़ बढ़ती जा रही है। हॉल से लेकर साउथवार्क पार्क के आसपास तक कम से कम आठ किमी लंबी कतार लगी हुई है।

लोगों के धैर्य का सम्मान करते हुए महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनके सबसे बड़े बेटे राजकुमार विलियम ने इंतजार कर रहे लोगों को धन्यवाद देने के लिए शनिवार को अघोषित दौरा किया। शाही परिवार के दो वरिष्ठ सदस्यों ने लाम्बर्थ ब्रिज के पास लगी काफी लंबी कतार में शामिल लोगों से हाथ मिलाया और धन्यवाद दिया।

भीड़ में शामिल लोगों ने संवेदना जताई और चार्ल्स के करीब पहुंचने के लिए अवरोधकों को धकेल दिया।

देर रात, स्वयंसेवियों ने कतार में मौजूद लोगों को कंबल और चाय बांटी क्योंकि तापमान घट कर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

लंदन के क्रिस हर्मन ने कहा, ‘‘यह (शुक्रवार की रात) एक सर्द रात थी। लेकिन हमारे पास शानदार साथी थे। नये दोस्तों से मिला। मैं महारानी के लिए धरती के आखिरी छोर तक जाउंगा।’’

मध्य इंग्लैंड से आए साइमन हॉपकिंस ने इसे एक तीर्थयात्रा जैसा बताया।

चार्ल्स ने विलियम और राजकुमार हैरी को शनिवार देर रात वेस्टमिंस्टर हॉल विजिल में सैन्य वर्दी में होने का अनुरोध किया है। इस दौरान महारानी के सभी आठ पोते-पोतियां भी उपस्थित रहेंगे।

इस बीच, शुक्रवार रात पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).