देश की खबरें | कोविड महामारी के दौरान झूठी सूचनाओं के प्रसार के चलते विश्व में हजारों लोगों की जान चली गई:ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को शनिवार को ‘बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाये जाने’ जैसा बताया और कहा कि दुनिया भर में इसके चलते हजारों लोगों की जान चली गई।
मुंबई, 11 मार्च केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को शनिवार को ‘बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाये जाने’ जैसा बताया और कहा कि दुनिया भर में इसके चलते हजारों लोगों की जान चली गई।
ठाकुर पुणे शहर में यूथ 20 (वाई20) परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन पुणे शहर में एक निजी विश्वविद्यालय में किया गया था। वाई20, जी20 के सभी सदस्य देशों के युवाओं के लिए एक परामर्श मंच है, जहां वे संवाद करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य विषय के बारे में ठाकुर ने कहा, ‘‘महामारी से अधिक यह बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाये जाने जैसा था क्योंकि झूठी और गलत सूचना फैलाई गई। और इसके चलते दुनिया में हजारों-हजार लोगों की मौत हुई।’’
सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री ने कहा, ‘‘कभी-कभी हमें यह भी देखना होगा कि प्रौद्योगिकी मददगार है, या नहीं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है।
मंत्री ने कहा, ‘‘भारत अब किसी भी वार्ता में बराबरी के स्तर पर बात करता है, यह मायने नहीं रखता कि वार्ता में कौन सा देश शामिल है। नया भारत बेहतर हो रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

