विदेश की खबरें | हजारों अफगान शरणार्थियों के अमेरिका के टेक्सास में बसने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान में तालिबान से बचने के लिए अमेरिका आने वाले कम से कम 30,000 अफगान शरणार्थियों में से कई को टेक्सास राज्य के विभिन्न शहरों में बसाए जाने की संभावना है। शरणार्थी सेवाओं की एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

ह्यूस्टन, 19 अगस्त अफगानिस्तान में तालिबान से बचने के लिए अमेरिका आने वाले कम से कम 30,000 अफगान शरणार्थियों में से कई को टेक्सास राज्य के विभिन्न शहरों में बसाए जाने की संभावना है। शरणार्थी सेवाओं की एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद वहां से हताश होकर अमेरिका भागकर आने वाले कम से कम 30,000 अफगानों को आगामी हफ्तों में अमेरिका में फिर से बसाया जा सकता है। कई अफगान शरणार्थियों को टेक्सास के डलास, फोर्ट वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन शहरों में रखा जाएगा।

टेक्सास शरणार्थी सेवा (आरएसटी) के सीईओ रसेल स्मिथ ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सेना की सहायता करने वाले अफगान नागरिक और उनके परिवार गंभीर खतरे में हैं और अमेरिका में शरण मांग रहे हैं।”

स्मिथ ने कहा, “अब तक, अगले कुछ हफ्तों में 107 परिवारों के ऑस्टिन में स्थानांतरित होने की पुष्टि की गई है। सप्ताहांत में, टी के ऑस्टिन कार्यालय ने सात लोगों के परिवार को फिर से बसाया, और इस सप्ताह चार अतिरिक्त परिवारों का स्वागत करने के लिए कमर कस रहा है। हम जानते हैं कि यह इस लहर की शुरुआत है, और टी इस संकट में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।”

उन्होंने कहा कि उनके डलास कार्यालय में एक स्टाफ सदस्य फोर्ट ली में लोगों को भेजने और नए आने वाले व्यक्तियों और परिवारों की मदद करने के लिए कॉल का जवाब दे रहा है।

स्मिथ ने कहा कि वर्तमान में, टी आश्वस्त है कि वह अगले कुछ हफ्तों में 324 अफगानों को डलास, फोर्थ वर्थ, ह्यूस्टन और ऑस्टिन में बसाएगा।

आरएसटी के क्षेत्र निदेशक मार्क हैगर ने मीडिया को बताया कि अगले कुछ हफ्तों में वह करीब 300 लोगों के टेक्सास में आने की उम्मीद कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान