देश की खबरें | जो लोग देश में नाकाम हो गये वे विदेश से खेल कर रहे हैं : नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया व्याख्यान को लेकर शनिवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग देश में ‘‘नाकाम’’ हो गये, वे विदेशी धरती से खेल कर रहे हैं।

रामपुर(उत्तर प्रदेश), चार मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया व्याख्यान को लेकर शनिवार को उनकी आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग देश में ‘‘नाकाम’’ हो गये, वे विदेशी धरती से खेल कर रहे हैं।

राहुल पर तंज कसते हुए नकवी ने कहा कि जिन्हें देश में शिकस्त मिली है वे ‘परिवार को खतरे’ को देश को खतरे के रूप में पेश कर रहे हैं, ताकि वे राष्ट्र के मजबूत लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा सकें।

नकवी ने कहा कि जो लोग परिवार को एक लोकतंत्र समझते हैं, वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

नकवी के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘आज देश में परिवार की परिक्रमा नहीं की जा रही है, बल्कि कड़ी मेहनत करने वालों का शासन है। जो लोग परिवार को लोकतंत्र का पर्याय समझते हैं, वे मौजूदा माहौल में संकट में हैं।’’ नकवी ने यहां अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में यह बात कही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत और सुरक्षित हैं।

राहुल ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

उन्होंने पेगासस जासूसी प्रकरण का उल्लेख करते हुए दावा किया था, ‘‘मेरे फोन में पेगासस था, कई और नेताओं के फोन में भी पेगासस था। गुप्तचर अधिकारियों ने मुझे बताया कि फोन पर बातचीत करते हुए कृपया सावधान रहें क्योंकि हम (आपकी बातों को) रिकार्ड कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान