देश की खबरें | कायराना हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए ‘कायरतापूर्ण’ हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

चंडीगढ़, 23 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए ‘कायरतापूर्ण’ हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए। यह पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर किया गया सबसे भयंकर आतंकवादी हमलों में से एक था।

सैनी ने गुरुग्राम में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम पर्यटकों पर किए गए कायरतापूर्ण और योजनाबद्ध हमले की कड़ी निंदा करते हैं... जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का केंद्र सरकार का संकल्प दृढ़ है।

इस हमले में हरियाणा के करनाल निवासी भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) भी मारे गए, जो कुछ दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधने के बाद अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को नरवाल के दादा को ‘वीडियो कॉल’ किया, जिसमें उनके दादा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपराधियों को कड़ी सजा देने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से बात करते हुए कहा, ‘‘आज मैंने अपना पोता खोया है, ऐसे ही कल किसी और पर ये सब बीत सकता है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण शोक संतप्त परिवार से मिलने करनाल शहर पहुंचे। हरविंदर कल्याण करनाल जिले के घरौंडा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हैं।

यासिर अनुराग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी