ताजा खबरें | बॉलीवुड को ‘गटर’ कहने वालों ने जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया : जया बच्चन

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वरिष्ठ अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फिल्म उद्योग से अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग इसे गटर कह रहे हैं। ऐसे लोगों ने जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वरिष्ठ अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फिल्म उद्योग से अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग इसे गटर कह रहे हैं। ऐसे लोगों ने जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया।

जया बच्चन ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि कल लोकसभा में एक सांसद ने बॉलीवुड को ‘गटर’ कहा था। उन्होंने कहा कि यह गलत है।

यह भी पढ़े | खेल की खबरें | एसएएससीओसी के साथ सीएसए की बैठक सकारात्मक.

उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद तथा भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने कल लोकसभा में कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक द्रव्य की समस्या है।

जया बच्चन ने उच्च सदन में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन उद्योग की आलोचना की जा रही है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर.

किसी का नाम लिए बिना जया ने कहा कि वह उन लोगों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं जो लोग बॉलीवुड को ‘गटर’ कहते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया वही लोग इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं ।’’

उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर खुद को शर्मिंदा महसूस करती हैं।

जया ने कहा ‘‘जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। यह गलत बात है।’’

उन्होंने कहा ‘‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई कल जब लोकसभा के एक सदस्य ने कहा जो फिल्म उद्योग से ही हैं। मैं नाम नहीं ले रही हूं। यह शर्मनाक है।’’

जया ने कहा कि देश में किसी भी संकट के दौरान सहायता में कभी पीछे नहीं रहने वाला यह उद्योग सराहना का हकदार है।

जया ने कहा कि केवल कुछ लोगों की वजह से आज मनोरंजन उद्योग आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 50 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है।

जया ने कहा कि मनोरंजन उद्योग को ‘गटर’ कहना सही नहीं है और ऐसी पर रोक लगाई जानी चाहिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट