एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा: उत्तर कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पोत के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण हुआ है।

विदेश की खबरें | युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा: उत्तर कोरिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पोत के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि यह आपराधिक लापरवाही के कारण हुआ है।

उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए अहम 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत अपने जलावतरण समारोह के दौरान बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी शामिल हुए थे।

उत्तर कोरियाई नेता किम देश के खिलाफ व्यापक होते अमेरिका नीत खतरों से निपटने के लिए बड़े युद्धपोत चाहते हैं।

उत्तर कोरिया के लिए सैन्य-संबंधी असफलताओं को स्वीकार करना सामान्य बात नहीं है लेकिन पर्यवेक्षकों का कहना है कि पोत के जलावतरण के असफल रहने का खुलासा यह दर्शाता है कि किम अपने नौसैनिक कार्यक्रम के प्रति गंभीर हैं।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, 5000 टन श्रेणी का विध्वंसक पोत जलावतरण के समय ‘रैंप’ से फिसल गया और फंस गया जिससे युद्धपोत का संतुलन बिगड़ गया और उसका निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

केसीएनए ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘गंभीर नुकसान नहीं हुआ’’ है और इसे लगभग 10 दिन में ठीक किया जा सकता है।

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग ने इस घटना की जांच शुरू करते हुए चोंगजिन शिपयार्ड के प्रबंधक हांग किल हो को तलब किया है।

केसीएनए के अनुसार, आयोग ने कहा, ‘‘युद्धपोत की स्थिति चाहे कितनी भी बेहतर क्यों न हो, यह सच्चाई बदली नहीं जा सकती कि यह दुर्घटना एक अक्षम्य आपराधिक कृत्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से कभी बच नहीं सकते।’’

किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने जून के अंत में होने वाली सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ की उच्चस्तरीय बैठक से पहले युद्धपोत की मरम्मत का काम पूरा करने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).