देश की खबरें | लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं: जावड़ेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में 1975 में आपातकाल थोपे जाने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन्होंने 45 वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 25 जून सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में 1975 में आपातकाल थोपे जाने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन्होंने 45 वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

जावड़ेकर ने आपातकाल लागू होने के 45 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य होता है कि जिन्होंने 45 साल पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, आज वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस पार्टी ने पूरे तंत्र को कुचल कर रख दिया, लोगों की आजादी छीन ली और हजारों लोगों, खासकर विपक्षी लोगों, को जेल भेज दिया, आज वे आजादी के नारे बुलंद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सीबीएसई ने रद्द की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को दी जानकारी.

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘25 जून 1975 को कांग्रेस ने एक परिवार को बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया। इसके 45 साल बाद आज भी कांग्रेस वही कर रही है। एक परिवार को बचाने का काम।’’

देश में आपातकाल का समय 1975 से 1977 के बीच 21 महीने के काल को कहा जाता है। इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\