एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेरी माफी को लेकर राजनीति करने वाले लोग ही मणिपुर में अशांति फैलाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 20 महीने से जारी जातीय संघर्ष को लेकर उनके माफी मांगने पर राजनीति करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में अशांति पैदा करना चाहते हैं लेकिन उनकी सरकार की प्राथमिकता शांति बहाल करना है।

देश की खबरें | मेरी माफी को लेकर राजनीति करने वाले लोग ही मणिपुर में अशांति फैलाना चाहते हैं: मुख्यमंत्री

इंफाल, तीन जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 20 महीने से जारी जातीय संघर्ष को लेकर उनके माफी मांगने पर राजनीति करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में अशांति पैदा करना चाहते हैं लेकिन उनकी सरकार की प्राथमिकता शांति बहाल करना है।

सिंह ने कहा, ‘‘अतीत बीत चुका है।’’

उन्होंने समुदायों से एक साथ बैठकर मई 2023 से पूर्वोत्तर राज्य में जारी संघर्ष का स्थायी समाधान खोजने की अपील की।

सिंह ने कहा, ‘‘मेरे बयान को लेकर राजनीति करने वाले लोग अशांति फैलाना चाहते हैं। विपक्ष की कोई विचारधारा नहीं है। मैंने जो कहा, वह दुख और पीड़ा की अभिव्यक्ति थी... मैंने उन लोगों से माफी मांगी जो पीड़ित हैं और जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है। मैं आतंकवादियों से माफी क्यों मांगूं? मैं निर्दोष लोगों और अपने घरों से विस्थापित लोगों से माफी मांग रहा हूं।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए जातीय संघर्ष के लिए मंगलवार को माफी मांगी थी। इन संघर्षों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं।

सिंह ने सभी समुदायों से पुरानी गलतियों को भूलकर माफ करने तथा नए सिरे से शुरुआत करने की अपील की थी।

उन्होंने कहा, “राज्य में जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं खेद व्यक्त करना चाहता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया और कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। मुझे खेद है और मैं माफी मांगना चाहता हूं लेकिन पिछले तीन से चार महीनों में अपेक्षाकृत शांति देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ, सो हुआ। मैं सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि वे पिछली गलतियों को माफ करें और भूल जाएं तथा शांतिपूर्ण व समृद्ध मणिपुर में एक साथ रहकर नए सिरे से जीवन शुरू करें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).