एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम भारत में 1901 के बाद से इस साल का जून महीना सर्वाधिक गर्म रहा: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम भारत में वर्ष 1901 के बाद से इस साल का जून माह अब तक का सर्वाधिक गर्म महीना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम भारत में 1901 के बाद से इस साल का जून महीना सर्वाधिक गर्म रहा: मौसम विभाग

नयी दिल्ली, एक जुलाई उत्तर-पश्चिम भारत में वर्ष 1901 के बाद से इस साल का जून माह अब तक का सर्वाधिक गर्म महीना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में औसत तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिम भारत में जून के महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.96 डिग्री सेल्सियस अधिक 38.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.35 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.44 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में जून में औसत तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.65 डिग्री सेल्सियस अधिक है और यह वर्ष 1901 के बाद से सबसे अधिक है।

महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में जून के महीने में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई, जिसका कारण देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में मानसून के धीमी गति से आगे बढ़ना रहा।

उन्होंने बताया, ''जून के अंत में सिर्फ एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना। आम तौर पर महीने में तीन कम दबाव वाले क्षेत्र बनते हैं। मौसम परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण कम दबाव वाले क्षेत्र नहीं बन सके।''

अधिकारी ने बताया कि 10 से 19 जून की अवधि के दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लंबे समय तक मौसम शुष्क रहा और लू चली।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में केवल तीन पश्चिमी विक्षोभ (पांच से 10 जून, 19 से 25 जून और 26 से 28 जून) देखे गए, जबकि सामान्य तौर पर चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).