एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गुलाबी गेंद से यह अलग तरह की चुनौती होगी और मैं तैयार रहूंगा : लीच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह नयी भूमिका के लिये तैयार हैं क्योंकि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में धीमी गति के गेंदबाजों का दबदबा रहने के बाद गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।

खेल की खबरें | गुलाबी गेंद से यह अलग तरह की चुनौती होगी और मैं तैयार रहूंगा : लीच

अहमदाबाद, 23 फरवरी इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह नयी भूमिका के लिये तैयार हैं क्योंकि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में धीमी गति के गेंदबाजों का दबदबा रहने के बाद गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है।

चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट मैच मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा।

लीच जानते हैं कि गुलाबी गेंद से उनकी भूमिका बदल सकती है। गुलाबी गेंद पारंपरिक लाल गेंद की तुलना में अधिक मूव करती है।

लीच ने स्काई स्पोर्ट्स पर लिखा, ‘‘हम परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना चाहते हैं। हम ऐसा महसूस कर रहे हैं कि हमारी टीम सभी चुनौतियों के लिये तैयार है और इसलिए अगर गेंद मूव करती है तो यह रोमांचक टेस्ट मैच होगा और इससे मेरी भूमिका थोड़ी बदल सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर इसके बारे में सोच रहा हूं। यह अलग तरह की चुनौती होगी और मैं इसके लिये तैयार रहूंगा। ’’

इंग्लैंड की तैयारियों के बारे में लीच ने कहा, ‘‘हमने दूधिया रोधनी में अच्छा अभ्यास किया जो सांध्य बेला में शुरू हुआ था। मुझे दिन रात्रि मैचों में खेलने का अधिक अनुभव नहीं है लेकिन मैंने सुना है कि सांध्य बेला में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुलाबी गेंद लाल गेंद की तुलना में अधिक स्विंग करती है। अभी तो पिच को देखकर यह लग रहा है कि उस पर थोड़ी घास होगी। वे सारी घास काट सकते हैं और तब यह पूरी तरह से भिन्न नजर आएगी। अगर यह जीवंत विकेट रहता है तो इसमें गेंद कम स्पिन होगी लेकिन अगर विकेट पिछले मैच जैसा होगा तो फिर यह मायने नहीं रखेगा कि गेंद किस रंग की है। यह स्पिन लेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).