एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इस बार चार दिन पहले गुजरात पहुंचा मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही गुजरात में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इस बार चार दिन पहले गुजरात पहुंचा मानसून

अहमदाबाद, 11 जून दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही गुजरात में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी।

आईएमडी, अहमदाबाद में वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि गुजरात में मानसून आम तौर पर 15 जून तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा, "अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।"

गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे तक, पिछले 24 घंटे में कई जिलों के अलग-अलग इलाकों में एक से 40 मिमी तक बारिश हुई।

एसईओसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान महिसागर जिले के संतरामपुर और पंचमहल के मोरवा हदफ में सबसे अधिक 40 और 27 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी ने पहले ही कहा है कि भारत में जून में सामान्य वर्षा (दीर्घकालिक औसत का 166.9 मिमी) होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).