विदेश की खबरें | ‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है’: डोनाल्ड ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दिन मंगलवार को कहा कि ‘‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण दिन है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, पांच नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान के दिन मंगलवार को कहा कि ‘‘अमेरिका के इतिहास में यह सबसे महत्वूर्ण दिन है।’’

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह देश के अधिकतर हिस्सों में मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है।

ट्रंप ने अपने समर्थकों को ईमेल भेजकर यह टिप्पणी की है। लाखों अमेरिकी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए देशभर में मतदान केंद्रों के सामने कतारों में खड़े हुए नजर आए।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अब आधिकारिक तौर पर यह चुनाव का दिन है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं का उत्साह चरम पर है क्योंकि लोग अमेरिका को दोबारा से महान बनाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करने आएंगे, जिससे लंबी कतारें नजर आएंगी। आपको अपना वोट देना होगा, चाहे कितना भी समय लगे। कतार में खड़ें रहें।’’

अमेरिका में रविवार तक आठ करोड़ लोग मतदान कर चुके थे।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में मतदान किया। हैरिस ने ‘मेल-इन-बैलेट’ के जरिए मतदान किया, जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ़्ते डेलावेयर में मतदान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान