देश की खबरें | ये मोदी सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई है: सुरजेवाला ने एमयूडीए ‘घोटाले’ पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा एमयूडीए भूखंड ‘घोटाले’ में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ की कार्रवाई करार दिया।

बेंगलुरु, 17 अगस्त कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा एमयूडीए भूखंड ‘घोटाले’ में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ की कार्रवाई करार दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ेगी।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह निर्णय राज्यपाल द्वारा किया गया ‘‘शर्मनाक असंवैधानिक कृत्य’’ है, जो भाजपा की साजिश को आगे बढ़ाने के लिए कानून और संविधान को ध्वस्त करने पर आमादा हैं।

कांग्रेस नेता ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘कर्नाटक की जनता और उसकी निर्वाचित सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय के गलियारों में रची गई एक शर्मनाक राजनीतिक साजिश के तहत ‘कर्नाटक के कठपुतली राज्यपाल’ ने अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है।’’

सुरजेवाला ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को करोड़ों कन्नड़ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है और 2023 के विधानसभा चुनाव में लोगों की सेवा करने के लिए कांग्रेस को निर्णायक जनादेश मिला है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राज्य में अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘हर एक प्रयास बुरी तरह विफल रहा, और अब वे अपने ‘कठपुतली राज्यपाल’ के सहारे अस्थिर (सरकार को) करने की साजिश रच रहे हैं। राज्यपाल अब एक शिकायतकर्ता के साथ मिलकर, जो एक कुख्यात ब्लैकमेलर है, निर्वाचित सरकार और मुख्यमंत्री पर हमला कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस प्रक्रिया में अपने संवैधानिक पद का बहुत अपमान किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी