खेल की खबरें | खास है ये अहसास, विलियमसन ने जीत का श्रेय अपने खिलाड़ियों को दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे ‘खास अहसास’ बताते हुए अपनी सिताराहीन टीम को श्रेय दिया जो मैच में पूरे मैच में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने में कामयाब रही ।
साउथम्पटन, 24 जून भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे ‘खास अहसास’ बताते हुए अपनी सिताराहीन टीम को श्रेय दिया जो मैच में पूरे मैच में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने में कामयाब रही ।
विश्व क्रिकेट के ‘भद्र पुरूषों’ ने दिखा दिया कि वे हमेशा पीछे रहने वालों में से नहीं हैं । भारत जैसी मजबूत टीम कोह राकर वनडे विश्व कप फाइनल 2015 और 2019 हारने के उनके जख्मों पर मरहम लगा होगा ।
विलियमसन ने भारत पर मिली जीत को सर्वोपरि कहा लेकिन इसे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी उपलब्धि कहने से रूक गए ।
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं कुछ समय से ही न्यूजीलैंड क्रिकेट का हिस्सा हूं । यह खास अहसास है । पहली बार हमने विश्व खिताब जीता है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में हमारे 22 खिलाड़ियों , सहयोगी स्टाफ और इस मैच को खेलने वाली टीम ने अहम भूमिका निभाई । हमारे पास हमेशा सितारा खिलाड़ी नहीं होते लेकिन हमने एक ईकाई के रूप में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया ।’’
विलियमसन ने कहा ,‘‘ यह सर्वोच्च शिखर है । भारत जैसी मजबूत टीम सामने थी ।2019 भी बड़ा मौका था और मैच भी शानदार था ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन नतीजा अपने पक्ष में रहने से अलग ही अनुभव होता है । ’’
टीम को मिली ‘ भद्र पुरूषों ’ की संज्ञा पर उन्होंने कहा ,‘‘ लोग इस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं या हमें यह कहकर बुला सकते हैं , लेकिन हमारे लिये एक ईकाई के रूप में अच्छा क्रिकेट खेलने से बढकर कुछ नहीं । इसके साथ ही आचरण भी बहुत अहम हे । हमेशा ।’’
भारत समेत दुनिया भर में न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों के प्रशंसकों की कमी नहीं और विलियमसन ने उम्मीद जताई कि इस जीत के बाद भी कुछ बदलेगा नहीं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा लगता है कि हम भारत की दूसरी पसंदीदा टीम है । उम्मीद है कि यह बरकरार रहेगा । यह अच्छा मैच था जो खेलभावना के साथ खेला गया । मैच में जीत हार चलती रहती है ।’’
न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2000 में आईसीसी नॉकआउट खिताब जीता था और यह उसका दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है ।
कप्तान ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह इतिहास का गौरवशाली पल है । हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर डटे रहे और जीत ने इसे अद्भुत अहसास में बदल दिया ।’’
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भविष्य में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फैसला तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के जरिये कराने की मांग की है । इस पर विलियमस ने कहा कि दोनों तरफ से तर्क वितर्क होंगे लेकिन आईसीसी के लिये कार्यक्रम तैयार करना मुश्किल होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2021 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

