देश की खबरें | यह अराजकता बंद होनी चाहिए: ममता ने मणिपुर हिंसा पर कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में जारी हिंसा के लिए केन्द्र की बृहस्पतिवार को निंदा की और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए वह गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रही हैं।
कोलकाता, 20 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर में जारी हिंसा के लिए केन्द्र की बृहस्पतिवार को निंदा की और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए वह गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रही हैं।
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मणिपुर में चार मई को हुई घटना का वीडियो देखने के बाद देश की माताएं और बहनें विलाप कर रही हैं। वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाती दिखती है। यह अराजकता बंद होनी चाहिए....केन्द्र की नीतियों के कारण देश जल रहा है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार की सख्ती के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया। जबकि हकीकत यह है कि बहुत से लोग इस बर्बरता के गवाह हैं। आई़.एन.डी.आई.ए इस अन्याय के खिलाफ एकजुट है और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।’’
इससे पहले, उन्होंने एक ट्वीट में इस घटना को ‘‘बर्बर कृत्य’’ करार दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आक्रोशित भीड़ द्वारा दो महिलाओं के साथ बर्बर बर्ताव किए जाने का भयावह वीडियो देखकर दिल दुखी है और क्रोधित हूं। हाशिए पर पड़ी महिलाओं के साथ हिंसा देखकर दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह बर्बरता पूर्ण कृत्य समझ से और इंसानियत से परे है।’’
बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘बदमाशों की इस हरकत की हमें मिलकर निंदा करनी चाहिए और पीड़िता को इंसाफ दिलाना चाहिए।’’
संबंधित घटना चार मई की बताई जाती है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)