खेल की खबरें | एंडरसन के रिकार्ड के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट ड्रा, श्रृंखला इंग्लैंड के नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिम्मी एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वर्षाबाधित तीसरा और आखिरी टेस्ट पांचवें दिन मंगलवार को ड्रा पर छूटने से इंग्लैंड ने 10 साल बाद उसके खिलाफ टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की ।

साउथम्पटन, 25 अगस्त जिम्मी एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वर्षाबाधित तीसरा और आखिरी टेस्ट पांचवें दिन मंगलवार को ड्रा पर छूटने से इंग्लैंड ने 10 साल बाद उसके खिलाफ टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की ।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था जबकि बाकी दोनों टेस्ट ड्रा रहे ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन सिर्फ 27 . 1 ओवर फेंके जा सके और 15 ओवर बाकी रहते अंपायरों ने खेल समाप्ति की घोषणा की । खराब रोशनी और बारिश के कारण तीसरे और चौथे दिन भी खेल बाधित हुआ । इंग्लैंड के पहली पारी के आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के जवाब में पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए चार विकेट पर 187 रन बनाये । पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 273 रन पर आउट हो गई थी ।

दूसरी पारी में बाबर आजम 63 रन बनाकर नाबाद रहे । कल के स्कोर दो विकेट पर 100 रन से आगे खेलते हुए पाकिस्तान ने दो विकेट और गंवाये । एंडरसन ने अजहर अली को आउट करके 600वां विकेट लिया । असद शफीक (21) को जो रूट ने पवेलियन भेजा ।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली स्लिप में अली का कैच जैसे ही लपका, सभी खिलाड़ियों ने एंडरसन को घेर लिया । इसके बाद एंडरसन ने दाहिने हाथ में गेंद लेकर मैदान के चारों ओर सलाम किया । कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों की वजह से मैदान में एक भी दर्शक नहीं था ।

अपना 156वां टेस्ट खेल रहे एंडरसन सर्वाधिक विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए । उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) हैं लेकिन ये तीनों स्पिनर है ।

एंडरसन 600 विकेट तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं । उन्होंने मुरलीधरन से छह गेंद ज्यादा ली लेकिन उनके 600 विकेट पहले ही हो जाते अगर तीसरे और चौथे दिन पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों के कैच नहीं छूटे होते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत